मां पार्वती देवी की पुण्यतिथि पर भावुक हुए CM सम्राट चौधरी, प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

Rashmi Tiwari

NEWS PR डेस्क:मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज अपनी स्व० माताजी एवं तारापुर की पूर्व विधायक स्व० पार्वती देवी की पुण्य तिथि पर मुंगेर जिला के असरगंज प्रखंड के तारापुर स्थित बी०एड० कॉलेज, पार्वती नगर पहुंचे और स्व० पार्वती देवी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। उन्होंने अपनी मां को पुष्पांजलि अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।

मुख्यमंत्री ने अपनी मां को स्मरण करते हुए कहा कि मातृशक्ति के रूप में उनका स्नेह, संस्कार और सेवा भावना सदैव स्मरणीय रहेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी मां का जीवन स्नेह, सेवा और संस्कारों से जुड़ा रहा। मातृशक्ति के रूप में उनके दिए संस्कार और जीवन मूल्यों को हमेशा याद किया जाएगा।


उन्होंने कहा कि पार्वती देवी की विचारधारा और उनके संस्कार आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बने रहेंगे। उनकी यादें परिवार और उनसे जुड़े लोगों के बीच हमेशा बनी रहेंगी।। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री शकुनी चौधरी ने अपनी धर्मपत्नी स्व० पार्वती देवी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और श्रद्धांजलि दी। परिवार के अन्य सदस्यों ने भी स्व० पार्वती देवी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेंद्र, विधायक कुमार प्रणय, विधायक ललित नारायण मंडल, विधायक मनीष कुमार, पूर्व विधायक राजीव कुमार सिह सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, मुख्यमंत्री के सचिव संजय कुमार सिंह, मुंगेर के आयुक्त प्रेम सिंह मीणा, मुंगेर प्रक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक राकेश कुमार, मुंगेर के जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर, मुंगेर के पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद सहित अन्य वरीय अधिकारी, गणमान्य व्यक्ति एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित थे।

Share This Article