दूसरी सोमवारी को बाबा गरीबनाथ धाम में जलाभिषेक के लिए उमड़ी भीड़,बोलबम हर हर महादेव से गूंजा नगरी

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

NEWSPR DESK -बिहार के मुजफ्फरपुर में सावन की दूसरी सोमवारी पर बाबा गरीबनाथ धाम में आधी रात को आस्था और भक्ति का जन सैलाब उमड़ा. पहलेजाघाट से पवित्र गंगाजल लेकर चले डाक कावरियों का जत्था बाबा गरीबनाथ के मंदिर पहुँचते ही पूरा इलाका हर हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा. पूरा मंदिर परिसर में बोल बम के नारों से गुंजायमान हो उठा. पहले जलाभिषेक करने के लिए रात से कावरियों की कतार लगनी शुरू हो गई.

आपको बता दें की सारण जिले के पहलेजाघाट से जलभरकर मंदिर पहुँचे डाक कांवरियों का उत्साह देखते ही बन रहा था. बाबा गरीबनाथ धाम में आधी रात से आस्था और भक्ति का जन सैलाब उमड़ा. पहलेजाघाट से पवित्र गंगाजल लेकर चले डाक का॔वरियों और कांवरियां का जत्था बाबा गरीबनाथ के मंदिर पहुँचते ही पूरा इलाका हर हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा. रात 12 बजते ही अरधा से बाबा गरीबनाथ का जलाभिषेक हुआ. दूसरी सोमवारी पर लाखो शिवभक्तों ने बाबा गरीबनाथ पर जलाभिषेक किया. मंदिर परिसर में सुरक्षा के ब्यापक इंतजाम किए गए थे. चप्पे चप्पे पर पुलिस बल तैनात था.मेडिकल टीम भी हर जगह मौजूद था

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article