देवों के देव महादेव की पार्वती ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ लिए सात फेरे

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK- छोटे परदे पर पार्वती का रोल निभाने वाली एक्ट्रेस सोनारिका भदौरिया सात जन्मों की बंधन में बंध गई है। सोनारिका ने रविवार को लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड विकास पाराशर संग साथ फेरे लिए। वहीं सोशल मीडिया पर उनकी शादी की पहली झलक सामने आ रही है। उनकी शादी की वरमाला के वीडियोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

दरअसल, देवों के देव महादेव में पार्वती का रोल निभाकर सोनारिका भदौरिया फेमस हुई थी। पार्वती के रोल में उन्हें लोगों ने बेहद पसंद किया था। वहीं अब टीवी की पार्वती अपने रियल लाइफ शिव के साथ शादी के बंधन में बंध गई हैं। सोनारिका की शादी राजस्थान में हुई है। वहीं उनकी शादी की पहली तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। उनकी लुक्स की फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं।

सोनारिका ने अपनी शादी के लिए फिशकट स्टाइल लहंगा कैरी किया। उन्होंने शादी के लिए लाल रंग का जोड़ा पहना। इस लुक को उन्होंने डायमंड जूलरी से कंप्लीट किया। साथ ही बालों में गजरा भी लगाया। सोनारिका के मेकअप की बात करें तो उन्होंने इसे बिल्कुल न्यूड रखा। सोनारिका पूरे लुक में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उनके लुक को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

सोशल मीडिया पर सोनारिका की शादी के वीडियो सामने आए हैं। एक वीडियो में सोनारिका वरमाला के लिए एंट्री लेती दिख रही हैं। उन्होंने घूंघट ओढ़े एंट्री ली। दूसरे वीडियो में सोनारिका और विकास एक-दूसरे को वरमाला पहनाते दिख रहे हैं। फैंस उनकी वीडियो पर जमकर प्यार लूटा रहे हैं। साथ ही बधाई भी दे रहे हैं।

 

 

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article