नालंदा में शब-ए-बारात की रात सड़क हादसे में दो की मौत,तीन गंभीर रूप से जख्मी

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

नालंदा : इस वक्त की बड़ी खबर नालंदा जिले से आ रही है। जहां नालंदा थाना क्षेत्र के नवनिर्मित टोल पलाजा इलाके में शव- ए- बारात की रात सड़क हादसे में दो युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गई। दरअसल शब-ए-बारात की रात मोहम्मद असद और मोहम्मद अनस फजल राजगीर से इबादत कर अपने घर बिहार शरीफ की ओर लौट रहे थे।

इसी दौरान नवनिर्मित टोल पलाजा के पास अज्ञात वाहन ने दोनों मोटरसाइकिल पर सवार पांच लोगों को कुचल दिया। जिससे मोहम्मद अनस फजल और मोहम्मद असद ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि मोहम्मद दिलशाद मोहम्मद आमिर और मोहम्मद फैयाज को गंभीर हालत में पटना रेफर किया गया है। 112 पुलिस की टीम सभी लोगों को बिहार शरीफ सदर अस्पताल लेकर आए थे। घटना की जानकारी मिलते ही त्यौहार की खुशियां तुरंत मातम में तब्दील हो गई। तत्काल प्रखंड विकास पदाधिकारी ने मृतक के आश्रितों को 20 हजार रुपए की आर्थिक सहायता राशि दिया गया।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article