- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
भागलपुर जिले के सन्हौला थाना क्षेत्र के पोटिया गांव में उस समय कोहराम मच गया जब गांव के अरुण कुमार राय का शव गेलुवा नदी से बरामद हुआ। जानकारी के अनुसार अरुण कुमार राय तीन दिन पहले अपने घर से किसी काम के लिए बाजार गए थे।
जब वे बाजार जा रहे थे तब नदी में पानी कम था लेकिन लौटने के दौरान अचानक नदी में तेज बहाव आ गया। इसी दौरान अरुण बहाव में फंसकर डूब गए।परिजनों ने उनकी काफी तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। तीन दिन बाद ग्रामीणों ने नदी में एक शव तैरते देखा जिसकी पहचान अरुण कुमार राय के रूप में हुई। सूचना मिलने पर सन्हौला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।घटना की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर फैल गई। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
