पटना के इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान के निर्माणाधीन चक्षु अस्पताल का सीएम नीतीश ने किया निरीक्षण

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज पटना के इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान के निर्माणाधीन चक्षु अस्पताल का निरीक्षण किया और बचे हुए निर्माण कार्य को तेजी से पूर्ण करने का निर्देश दिया.इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रथम तल पर जाकर ओपीडी वार्ड एरिया,ऑपरेशन रूम,थिएटर रूम, जनरल वार्ड आदि का निरीक्षण किया. स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने मुख्यमंत्री को जानकारी देते हुए बताया कि 188 करोड़ रुपए की लागत से 154 बेड का यह चक्षु अस्पताल अपने आप में विशिष्ट होगा या अस्पताल जी प्लस 3 होगा. यहां रेटीफाइड एवं न्यूरो ऑथेल्मोलॉजी की बेहतर चिकित्सा होगी. स्ट्रक्चर अस्पताल में 24 घंटे इमरजेंसी की सुविधा भी उपलब्ध होगी या उत्तर पूर्व भारत के में सरकारी क्षेत्र का सबसे बड़ा चक्षु अस्पताल होगा.वही निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि विशेष अस्पताल के बचे हुए कार्यों को जल्दी से पूरा किया जाए.

इसके निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद आँख से संबंधित रोगों का विशिष्ठ तरीके से इलाज होगा. मरीज को काफी सहोलियत मिल पाएगी. वही राज्यवासियों को इस अस्पताल के रूप में आज के रोगों के बेहतर इलाज के लिए एक और विकल्प मिलेगा.मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इंदिरा गांधी आयुविज्ञान संस्थान की व्यवस्थाओं के संबंध में भी अधिकारियों से जानकारी ली.वही इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे,प्रधान सचिव समेत कई अधिकारी मौजूद रहे.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article