वायरल वीडियो से मचा था हड़कंप, जांच में बदली पूरी कहानी; शादी करने मंदिर पहुंचे थे युवक-युवती,

Muskan Gupta

भागलपुर के अमडंडा थाना क्षेत्र से वायरल हुए वीडियो को लेकर पुलिस ने जांच के बाद पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट कर दी है वायरल वीडियो में कुछ युवक-युवतियों को स्थानीय ग्रामीणों द्वारा रोककर पूछताछ करते हुए देखा गया था इस दौरान उनके साथ धक्का-मुक्की भी की गई थी वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर छेड़खानी को लेकर तरह-तरह की चर्चा होने लगी थी लेकिन पुलिस की जांच में अब तक छेड़खानी का मामला सामने नहीं आया है पुलिस के अनुसार युवक-युवतियां शादी करने के उद्देश्य से मंदिर पहुंचे थे

इससे पहले वे शाहकुंड से सन्हौला होते हुए एक अन्य स्थान पर पहुंचे थे जहां शादी नहीं हो सकी इसके बाद अमडंडा थाना क्षेत्र के ग्रामीण इलाके में स्थित एक बंद मंदिर में शादी करने के लिए पहुंचे थे स्थानीय लोगों ने युवक-युवतियों को देखकर उन्हें रोक लिया और पहचान तथा वहां पहुंचने के कारण को लेकर पूछताछ शुरू कर दी ,

इसी दौरान किसी ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया,

जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया मामले में अमडंडा थाना में कांड संख्या 76/2026 दिनांक 27 सितंबर 2026 दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया है पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जबकि अन्य लोगों की पहचान और उनकी भूमिका की जांच की जा रही है !


पुलिस के मुताबिक पूछताछ के दौरान युवक-युवतियों के साथ धक्का-मुक्की किए जाने की बात सामने आई है इसको लेकर भी पुलिस कार्रवाई कर रही है पुलिस ने स्पष्ट किया है कि किसी को भी कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं है फिलहाल पुलिस जांच में छेड़खानी की पुष्टि नहीं हुई है पुलिस वायरल वीडियो प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पूरे मामले की जांच कर रही है !

भागलपूर से श्यामानंद सिंह रिपोर्ट ;-

Share This Article