ATM काटकर 13 लाख की चोरी का पुलिस ने किया उद्भेदन

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

पूर्वी चम्पारण : मोतिहारी एसपी कांतेश कुमार मिश्र ने बताया कि 9 मार्च को तुरकौलिया थाना व मुफस्सिल थाना क्षेत्र में एटीएम काटकर 13 लाख की चोरी का सफल उदभेदन कर लिया गया है। घटनास्थल का निरीक्षण करने व आसपास की सीसीटीवी जांच के बाद बदमाशो की गिरफ्तारी के लिए सदर सहायक पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी के नेतृत्व में एक एसआईटी टीम का गठन किया गया। गठित एसआईटी टीम ने वैज्ञानिक तरीके से अनुसंधान कर एटीएम चोरी की घटना में शामिल तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार बदमाशो की पहचान उतर प्रदेश के जैदपुर थाना क्षेत्र के स्वतंत्र प्रताप सिंह ,हरियाणा के नूह जिला के जयसिंह थाना क्षेत्र के साबिर व पलबल जिला के पलबल थाना क्षेत्र के टिकरी ब्राहमणके सफी के रूप में किया गया। गिरफ्तार बदमाशो ने दोनों एटीएम काटकर कर चोरी में अपनी संलिप्ता को स्वीकार किया है। वही गिरफ्तार बदमाशों ने मोतिहारी के अलावा छपरा व गोपालगंज जिला में भी एटीएम काटकर चोरी में अपनी संलिप्ता को स्वीकार किया है। वही एटीएम चोरी से मिले रुपया से कार खरीदने की बात स्वीकार किया है। पुलिस ने कार, गैस कटिंग मसीन, ऑक्जिसन सिलेंडर, LPG गैस सहित सामान को बरामद कर कार्रवाई में जुटी है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article