पटना में पति-पत्नी चला रहे थे सेक्स रैकेट, पुलिस ने कस्टमर बनकर किया भांडाफोड़, जॉब के बहाने लड़कियों को धंधे पर बैठाकर करते थे गंदा काम

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। खबर पटना से है। जहां दीधा इलाके में एक पति-पत्नी मिलकर सेक्स रैकेट चला रहे थे। जिसका पुलिस ने भांडा फोड़ कर दिया। बता दें कि दंपत्ति ने इस काम के लिए किराये का मकान बुक किया था। पुलिस ने इसका भांडाफोड़ कस्टमर बनकर किया। बीते कुछ दिनों से दंपत्ति ये गौरख धंधा चला रहे थे। जिसकी जानकारी दीघा पुलिस को मिली। जिसके बाद पुलिस ने इनको रंगेहाथों पकड़ने का सोचा।

बता दें कि इसमे लड़कियों की ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से डील होती थी। दलाल के साथ-साथ व्हाट्सएप के जरिए गैंग काम करता था। लड़कियों की फोटो व्हाट्सएप पर भेजी जाती थी। फोटो पसंद आने पर आगे की डील होती थी। कस्टमर को ठिकाने पर लाया जाता था। जिसके बाद लड़की दी जाती थी। सेक्स होता था। शराब के साथ ही जिन सामानों को अलग से उपलब्ध कराया जाता था, उसके लिए अलग से रुपए वसूल किए जाते थे।

बता दें कि इस धंधा का पर्दाफाश थानेदार राजकुमार पांडेय ने किया। उन्होंने अपने एक अफसर को कस्टमर बनाकर धंधेबाजों के ठिकाने की रेकी कराई। दीघा थाना पुलिस ने आजाद नगर के अमरूद्धी बागीचा स्थित नवोदय विद्यालय के रिटायर्ड वाइस प्रिसिंपल मुक्तेश्वर मिश्रा के मकान में छापेमारी की। जिस दौरान इंन्फॉर्मेशन सही पाई गई। वहीं इस दौरान दलाल को गिरफ्तार कर लिया गया। पर दंपत्ति फरार हो गए। पुलिस फिलहाल फरार पति-पत्नी की तलाश में लगी है। मामले की छानबीन की जा रही।

मौके से पुलिस ने जिन दो लड़कियों का रेस्क्यू किया, उन्होंने बड़ा खुलासा किया है। दोनों लड़कियां पश्चिम बंगाल के कोलकाता की रहने वाली हैं। इन्होंने पुलिस बताया कि नौकरी दिलाने की बात कहकर बिहार लाया गया था। इसके बाद नौकरी की जगह सेक्स रैकेट के धंधे में धकेल दिया गया।

Share This Article