हादसे के कारण विवाह करने नहीं पहुंचा दूल्हा, शादी की तैयारियां धरी की धरी रह गई

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

भागलपुर : पीरपैंती थाना क्षेत्र के श्रीमतपुर गोपालिचक में स्व विजय रविदास की पुत्री की बारात सोमवार की रात मुंगेर जिले के खड़कपुर प्रखंड के धपरी मोड़ से स्कॉर्पियो गाड़ी से आ रही थी , इसी दौरान बारात गाड़ी पर घोघा में ओवरलोडेड गिट्टी लदा हायवा पलट गया. मिनी हायवा पलटने से घटनास्थल पर ही छह लोगों की मौत हो गई, और घटना में तीन व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गए, इसके बाद ना तो लड़का और ना ही बारात लड़की के घर तक पहुंचा, जिसके कारण लड़की के घर शादी की खुशी मातम में बदल गई और सारी तैयारियां धरी की धरी रह गई, इस दौरान लड़की वालों ने शादी के लिए आकर्षक सजावट की थी और बारात के स्वागत के लिए कई स्वादिष्ट व्यंजन भी बनाए थे, जिसमें काफी रुपए भी खर्च हुए थे ,गरीब परिवार की लडकी की शादी थी जिसके लिए ग्रामीण और परिजनों ने बारातियों के स्वागत के लिए काफी तैयारी की थी, लेकिन हादसे के बाद जब बारात और लड़का शादी के मंडप तक नहीं पहुंचा तो उसके बाद लड़की के परिजन काफी निराश और हताश हो गए, लडकी के भाई अशोक दास ने लड़का वालो से संपर्क कर विनती किया की लड़का सुरक्षित है, लड़का को भेज दीजिए शादी हो जाने दीजिए.लेकिन नही माने लड़की की मां भोलिया देवी ने बताया कि अगर ट्रक नही चलता तो आज मेरी बेटी की शादी हो जाती,ओवरलोड हायवा ट्रक के चपेट में आने से कई लोगों की जान तो गई ही लड़की और उसके परिजनों पर भी दुख का पहाड़ टूट पड़ा है , घटना के बाद से ही लड़की और घर वाले का रो रो कर बुरा हाल है.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article