पटना में रोड शो के बाद हाजीपुर में भरेंगे पीएम हुंकार, अपने हनुमान के लिए मांगेंगे वोट…

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK- बिहार में पीएम मोदी की विशेष नजर है। पीएम मोदी आज दो दिवसीय दौरे पर बिहार आ रहे हैं। आज राजधानी पटना में पीएम मोदी रोड शो करेंगे। तो वहीं अगर कल की बात करें यानी की  13 मई को पीएम बिहार में तीन रैलियों को संबोधित करेंगे। पीएम आज पटना में रोड शो करने के बाद राजभवन में रात्रि विश्राम करेंगे। जिसके बाद पीएम अगले दिन यानी 13 मई को पटना साहिब जाएंगे। जहां गुरूद्वारा में मथा टेकेंगे। जिसके बाद वो सीधे हाजीपुर के लिए रवाना हो जाएंगे।

दरअसल, हाजीपुर सदर क्षेत्र के स्थित कुत्तुबपुर कोठी स्थित मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा को लेकर तैयारियां जोर-जोर से चल रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हाजीपुर में एनडीए प्रत्याशी चिराग पासवान की चुनावी जनसभा में शामिल होने कल पहुंचेंगे। और चिराग पासवान के पक्ष में चुनावी जनसभा में हुंकार भरेंगे। प्रधानमंत्री को आने को लेकर व्यापक रूप से तैयारी जोरो शोरो से चल रही है और भारी संख्या में पुलिस बल और जगह-जगह पर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article