बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई की है। आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में निगरानी की टीम ने पटना के ADM (सप्लाई) रविंद्र कुमार दिवाकर और उनकी पत्नी दानापुर की डिस्ट्रिक्ट सब-रजिस्ट्रार कुमारी स्वीटी के कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की है। कोर्ट से सर्च वारंट मिलने के बाद शुरू हुई इस कार्रवाई से प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है।निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की कार्रवाई पटना से लेकर बेगूसराय तक कई ठिकानों पर चल रही है। टीम अधिकारियों के आवास और उनसे जुड़े अन्य परिसरों में दस्तावेजों, संपत्ति और वित्तीय लेन-देन से संबंधित रिकॉर्ड की जांच कर रही है।आय से अधिक संपत्ति मामले में कार्रवाईबताया जा रहा है कि रविंद्र कुमार दिवाकर और उनकी पत्नी कुमारी स्वीटी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने से जुड़े मामले में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने जांच शुरू की थी। जांच के क्रम में कोर्ट से सर्च वारंट हासिल करने के बाद टीम ने संबंधित ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया।कैश, गहने और निवेश के दस्तावेज मिलने का दावानिगरानी अन्वेषण ब्यूरो के मुताबिक, तलाशी के दौरान पटना और बेगूसराय स्थित परिसरों से नकदी, आभूषण और निवेश से जुड़े दस्तावेज बरामद किए गए हैं। हालांकि, बरामद नकदी और अन्य संपत्तियों की कुल कीमत कितनी है, इसका विस्तृत आकलन तलाशी पूरी होने के बाद सामने आने की उम्मीद है।
Related Stories
Uncover the stories that related to the post!