पितृ पक्ष मेला के बीच गया पधारेंगे बागेश्वर बाबा, 7 दिनों का रहेगा प्रवास, दिव्य दरबार नहीं पर करेंगे भागवत कथा

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

बिहार के गया में विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला 17 सितंबर से प्रारंभ हो गया है. इसके बीच बाबा बागेश्वर के भक्तों के लिए एक बड़ी खबर है. पितृपक्ष मेले के बीच ही बागेश्वर बाबा गया पधार रहे हैं. हालांकि उनका दिव्य दरबार नहीं लगेगा, लेकिन वे भक्तों के लिए भागवत पाठ करेगें. पितृपक्ष मेले को लेकर उनका आवासन गयाधाम से कई किलोमीटर दूर बोधगया में होगा. बताया जा रहा है, कि पिछले साल की भांति इस वर्ष भी वे अपने भक्तों के लिए भागवत गीता का पाठ करेंगे।

बागेश्वर बाबा के चाहने वालों के लिए खुशखबरी, 26 को पहुंचेंगे पंडित धीरेंद्र शास्त्री

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

बाबा बागेश्वर के चाहने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी है. 26 सितंबर को बाबा बागेश्वर गया को पहुंचेंगे. बताया जा रहा है, कि बाबा बागेश्वर धाम के आचार्य जी पंडित धीरेंद्र शास्त्री 26 सितंबर को गया पधारेंगे. हालांकि उनका आवासन बोधगया में होगा. बोधगया में भागवत कथा कराएंगे. गया में रहे उनके गयापाल पंडा गजाधर लाल कटरियार ने भी इसकी पुष्टि की है. कहा है, कि बाबा बागेश्वर के हवाले से साफ कर दिया गया है, कि वह 26 सितंबर को गया धाम पहुंचेगें और दो अक्टूबर तक तक प्रवास होगा.

बाबा बागेश्वर के दादा और परदादा भी गया धाम आ चुके हैं

बागेश्वर धाम के आचार्य पंडित धीरेंद्र शास्त्री के दादा और परदादा गया धाम को आ चुके हैं. गया धाम को पहुंचकर उनके द्वारा पिंडदान किया गया था. इसका प्रमाण गयापाल पंडा के पास मौजूद है. बताया जाता है, कि फसली संवत के अनुसार 1398 में बाबा बागेश्वर के दादा गया जी को आए थे।

बाबा बागेश्वर धाम के आचार्य पंडित धीरेंद्र शास्त्री के दादा भगवान दास गर्ग उर्फ सेतु लाल गर्ग फसली संवत 1398 में जो कि अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार 1988 होता है, को आए थे और पितरों का पिंडदान किया था. उससे पहले उनके परदादा मुरलीधर भी गया जी को आ चुके हैं और पिंडदान कर चुके हैं. इसका प्रमाण गयापाल पंडा गजाधर लाल कटारिया के बही खाते में मौजूद है. बाबा बागेश्वर धाम के पंडा होने के कारण गयापाल पंडा गजाधर लाल कटरियार का उड़ीसा भवन एक बार फिर से चर्चित हो रहा है।

इस संबंध में गयापाल पंडा गजाधर लाल कटरियार बताते हैं, कि बाबा बागेश्वर धाम के आचार्य पंडित धीरेंद्र शास्त्री पिछले बार यानी कि वर्ष 2023 में गया जी आए थे. वे मध्य प्रदेश के छतरपुर गढ़ा से आते हैं. उनके गयापाल पुरोहित के रूप में मैं हूं. कहा, कि उनका बागेश्वर धाम है. पिछली बार को पंडित धीरेंद्र शास्त्री आए थे. पूर्व में उनके दादा परदादा भी आ चुके हैं. पिछली बार जब बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री आए थे, तो उन्होंने संपर्क साधा था, कि कौन उनके तीर्थ पुरोहित हैं।

उनके गांव जिले के अनुसार उनके पूर्वजों का बही खाता मेरे यहां है. मेरे पूर्वजों ने उनके दादा और परदादा के आगमन पर उनके पितरों के लिए पिंडदान कराया था. वही, बही खाते को देखकर पिछले साल आए बाबा बागेश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री काफी हर्षित हुए थे।

वही, बागेश्वर धाम के आचार्य पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने बही खाते का दर्शन किया था और बड़े चाव से देखा था. यह भी कहा था, कि वह जो गया जी के बारे में सुनते थे, आज प्रत्यक्ष देखा. वही, बही खाते में बाबा बागेश्वर धाम के आचार्य पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने अपने दस्तखत भी किए थे।

गजाधर लाल कटरियार ने बताया कि पिछली बार वे गया में आए थे, तो भागवत कथा किया था. उनके शिष्य श्राद्ध करते हैं और हमसे संपर्क करते हैं. इस बार भी गया धाम पहुंचने के बाद पंडित धीरेंद्र शास्त्री भागवत कथा करेंगे और उनके शिष्य श्राद्ध कराएंगे
गयापाल पंंडा गजाधर लाल कटरियार ने बताया कि 26 सितंबर को पंडित धीरेंद्र शास्त्री गया में आएंगे और बोधगया में उनका प्रवास रहेगा. उनका स्वागत है, कि वह गया जी में पधारेंगे. सनातन का उत्थान करने वाले बाबा बागेश्वर का वे स्वागत करते हैं. वह करीब एक सप्ताह तक रहेंगे, जो कि 2 अक्टूबर की तारीख तक प्रवास करने की बात कहीं हैं।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article