AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

भोजपुर में बैरक के अंदर फायरिंग, सीने में गोली लगने से जवान की मौत; जांच में जुटी पुलिस

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

NEWS PR डेस्क:बिहार के भोजपुर जिले में पुलिस बैरक के अंदर गोली चलने से 25 वर्षीय होमगार्ड जवान की मौत हो गई। घटना रविवार रात संदेश थाना परिसर स्थित बैरक की है। मृतक की पहचान सहार थाना क्षेत्र के गुलजारपुर गांव, वार्ड नंबर-12 निवासी मोनल राय के रूप में हुई है। गोली लगने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन आरा पहुंचने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया। जिस राइफल से गोली चलने की बात सामने आई है, वह उनके साथी जवान रिशू की बताई जा रही है। घटना के बाद से रिशू फरार है। हालांकि, गोली गलती से चली या जानबूझकर, इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है।

गोली की आवाज से बैरक में मची अफरा-तफरी
जानकारी के मुताबिक, रविवार शाम ड्यूटी खत्म करने के बाद मोनल राय बैरक लौटे थे। खाना खाने के बाद वह अपने कमरे में सो रहे थे। इसी दौरान अचानक गोली चलने की आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर दूसरे कमरे में आराम कर रहे जवान मौके पर पहुंचे। मोनल खून से लथपथ पड़े थे। साथी जवान उन्हें तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद आरा रेफर कर दिया गया। हालांकि, रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।बताया जा रहा है कि थ्री नॉट थ्री राइफल से चली गोली मोनल के सीने के बाईं ओर लगी और दाएं कंधे से बाहर निकल गई।
एसपी समेत पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे
घटना की सूचना मिलते ही भोजपुर एसपी अवधेश दीक्षित, होमगार्ड कमांडेंट सुभाष सिंह और अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित कर गोली चलने में इस्तेमाल राइफल जब्त कर ली है। साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया है।एसपी अवधेश दीक्षित के अनुसार, मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट, एफएसएल जांच और विभागीय जांच के बाद ही गोली चलने के कारणों का पता चल सकेगा।

दोस्त थे दोनों जवान, विवाद की जानकारी नहीं
प्रारंभिक जांच में दोनों जवानों के बीच किसी पुराने विवाद की जानकारी सामने नहीं आई है। बैरक में मौजूद जवानों से पूछताछ की जा रही है। साथी जवान उत्तम ने बताया कि कमरे में चार जवान रहते थे। रात की ड्यूटी के लिए निकलने के बाद उन्हें गोली चलने की सूचना मिली। वापस पहुंचने पर कमरे में मौजूद सचिन और रिशू रो रहे थे। उन्होंने मोनल को गोली लगने की जानकारी दी।
बाइक खरीदने की तैयारी कर रहे थे मोनल
मोनल राय के बड़े भाई धीरज कुमार ने बताया कि रविवार रात करीब आठ बजे उनकी भाई से फोन पर बात हुई थी। उस समय मोनल ड्यूटी से लौटे थे और सब कुछ सामान्य था। परिवार के मुताबिक, मोनल आने-जाने की सुविधा के लिए बाइक खरीदने की तैयारी कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाई का किसी से कोई विवाद नहीं था। पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। गोली चलने की परिस्थितियों और घटना में किसी की भूमिका को लेकर आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। बता दें कि मोनल राय साल 2025 में होमगार्ड में भर्ती हुए थे। उनकी पहली पोस्टिंग भोजपुर जिले के खवासपुर थाना में हुई थी। इसके बाद उन्होंने नारायणपुर थाना और आरा मंडल कारा में ड्यूटी की। करीब एक महीने पहले उनका तबादला संदेश थाना में हुआ था।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More