अपहृत चार युवतियों को लुटुआ पुलिस ने 36 घण्टे के अंदर किया सकुशल बरामद, एक गिरफ्तार

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK- पुलिस अनुमण्डल के लुटुआ थाना में नागोबर गांव निवासी विजय परहिया द्वारा दो दिन पहले कोठी थाना क्षेत्र के शिवा गांव निवासी दीपक कुमार पिता सुरेश पासवान के विरुद्ध लिखित आवेदन देकर शिकायत किया था, कि एक ही गांव की चार युवतियों को बहला फुसलाकर अपने साथ लेकर चला गया है। इसी आलोक में लुटुआ थानाध्यक्ष पप्पू शर्मा ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दिया था। जो 36 घंटे के अंदर लुटुआ पुलिस ने चारों युवतियों को हरियाणा राज्य से सकुशल बरामद कर लिया।

इसकी जानकारी सोमवार को पिसी कर इमामगंज एसडीपीओ अमित कुमार ने दिया। उन्होंने पिसी में बताया कि यह पुलिस के लिए बड़ी कामयाबी है कि अपहृत चार युवतियों को सकुशल बरामद कर लिया गया है। उन्होंने लुटुआ थाना प्रभारी की प्रशंसा करते हुए कहा कि वरीय पदाधिकारी को इन्हें पुरस्कृत करने के लिए शिफारिश करूंगा।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

पुलिस ने लड़कियों के साथ दीपक कुमार को हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ कर जेल भेज दिया है। उन्होंने बताया कि इसके पीछे और कौन रैकेट काम कर रहा है। यह सभी पर गहनता से पुलिस जांच कर रही है। जो पुलिस आगे खुलासा करेगी।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article