- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
NEWSPR DESK- खोरैठा कृषि फार्म में शनिवार को प्रस्तावित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जनसभा को लेकर पटना पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। बता दे की मंच से दर्शक दीर्घा तक चार स्तरीय सुरक्षा होगी, जहां परिंदा भी पर नहीं मार पाएगा। इसके पांच किलोमीटर की परिधि को नो-फ्लाइंग जोन घोषित किया गया है।
शुक्रवार सुबह नौ से शनिवार रात नौ बजे तक ड्रोन समेत किसी भी प्रकार की उड़ान भरने वाली मशीन अथवा वस्तु वहां से नहीं गुजर सकते। वहीं, पीएम के चौपर उतरने के लिए कृषि फार्म में मंच से लगभग 200 मीटर दूर तीन हेलिपैड बनाए गए हैं। यहां से वे वाहन से मंच तक आएंगे।
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

