कैमूर में दो गुटों की आपसी रंजिश को लेकर एक दिन में दो बार हुआ जानलेवा फायरिंग

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR DESK- कैमूर जिला मुख्यालय आज कल गैंगवार की घटना लगातार हो रही है जिससे लोगो मे भय का माहौल है। जिसको लेकर पुलिस लगातार कार्रवाई में जुटी है,दो गैंग का पुलिस ने किया उद्भेदन एक ने कोर्ट में किया सरेंडर तो दूसरे को पुलिस ने किया गिरफ्तार, दोनों गैंग में पैसे को लेकर चल रहा था तकरार

बता दे भभुआ में शहर इन दिनों गोलीबारी की घटना आम बात हो गई है कब किधर गोली चल जाए पता नहीं चलता, बता दे कि 24 जून को सुबह बाईक सवार युवक को एक बाइक पर सवार अपराधियों ने गोली मार दी अभी पुलिस जाँच में जुटी थी तभी शाम को पोस्ट ऑफिस गली के पास मेडिकल दुकान पर गोली बारी कर बाइक सवार अपराधी फरार हो गए गलिमत रहा कि किसी को गोली नही लगी। दोनों घटनाओं को लेकर पुलिस अनुसंधान किया तो पता चला कि दो गैंग के लड़के आपस मे पैसे को लेकर एक दूसरे के खून के प्यासे बने हुए है।

दो गैंग के टकराव से भभुआ दहला पुलिस ने बढ़ाई तफ्तीश

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

एक गैंग के सरगना कृष्णा उर्फ रॉकी उसका भाई राजा ने दूसरे गैंग के अभिषेक को गोली मार दी जिससे वह घायल हो गया उसका इलाज बनारस में चल रहा था तभी शाम को अभिषेक गैंग के लड़कों ने सुबह घटना का अंजाम देने वाले दो युवकों को पोस्टऑफिस गली के पास मेडिकल दुकान पर देखा तो गोली चला दी पर गोली किसी पर लगी नहीं और फरार हो गए,

क्या कहते है कैमूर एसपी हरिमोहन शुक्ला

इस पर प्रेस वार्ता करते हुए कैमूर एसपी हरि मोहन शुक्ला ने बताया कि 24 जून के सुबह और शाम को गोलीबारी की घटना दो गैंग के आपसी टकराव से हुआ है दोनों गैंग में पैसे को लेनदेन के कारण उस दिन घटना घटी,एक गैंग के लड़के दूसरे गैंग पर गोली चला दी फिर उस गैंग के लड़के शाम को बदले के भवना में गोली चलाई,दोनों घटना का उद्भेदन किया गया,सुबह की घटना के मुख्य आरोपी कृष्णा उर्फ रॉकी ने आज कोर्ट में सरेंडर किया तो वही शाम की घटना में शामिल रजनीश कुमार सिंह उर्फ अविनाश को पुलिस ने गिरफ्तार किया है उसके पास तीन जिंदा कारतूस एक बाइक बरामद हुआ है घटना में शामिल आरोपियों को गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article