पुलिस ने गुप्त सुचना के आधार पर एक ब्राउन शुगर के धंधेबाज को किया गिरफ्तार

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

नालंदा -थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर काकड़िया सोहडीह खंधा से एक ब्राउन शुगर के धंधेबाज को गिरफ्तार किया है । गिरफ्तार धंधेबाज कखड़िया गांव निवासी स्व बिंदा यादव का 19 वर्षीय पुत्र बिट्टू कुमार है । थानाध्यक्ष राजमणि ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि सोहडीह खंधा में एक युवक ब्राउन शुगर की खरीद बिक्री कर रहा है । इसी सूचना पर जब पुलिस मौके पर पहुंची तो पुलिस का देखकर युवक भागने लगा । जिसे जवानों ने खदेड़ कर पकड़ लिया । पकड़ने के बाद उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से सोलह पुड़िया ब्राउन शुगर का बरामद हुआ । पहले भी शराब बेचने के आरोप में वह तीन बार जेल जा चुका है ।

शहर के कई इलाकों में पुलिस दबिश के बावजूद ब्राउन शुगर का कारोबार फल फूल रहा है । इसकी लत पड़ने से युवा पीढ़ी मौत के मुंह में जा रहे हैं। दो महीने में इस तरह से करीब सात युवक अपनी जान गवा चुके है। पुलिस शव के आसपास ब्राउन शुगर का इंजेक्शन और पुड़िया बरामद किया था।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article