सीएम योगी ने अधि‍कार‍ियों को दिया आदेश, कहा किसी भी सूरत में कब्जा बर्दाश्त नहीं…

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को अपने सरकारी आवास पर ‘जनता दर्शन’ किया। इस दौरान प्रदेश के विभिन्न कोनों से पहुंचे सैकड़ों लोगों ने मुख्यमंत्री को अपनी पीड़ा सुनाई। सीएम ने प्रत्येक पीड़ितों से मिलकर उनकी समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को समयसीमा के अंदर समाधान के निर्देश दिए। जनता दर्शन कार्यक्रम में महिलाएं, पुरुष व युवाओं ने अपनी-अपनी समस्याओं से अवगत कराया।

 

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

प्रत्येक पीड़ितों के पास पहुंच मुख्यमंत्री ने सुनी समस्या

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार सुबह ही अपने सरकारी आवास पर ‘जनता दर्शन’ में पहुंचे प्रत्येक पीड़ितों से मुलाकात की। सीएम ने उनकी समस्याओं को सुना, फिर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि पीड़ितों को समय सीमा के अंदर न्याय मिले। किसी भी स्तर पर कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जनता दर्शन में पुलिस की प्रताड़ना से सम्बंधित शिकायत को मुख्यमंत्री ने गंभीरता से लिया। बोले कि पीड़ितों के प्रति पुलिस संवेदनशील रहे और स्थानीय स्तर पर ही सुनवाई सुनिश्चित होती रहे।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article