एशियन महिला हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2024 का सेमी फाइनल आज,भारत और जापान के बीच होगा…

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

नालंदा जिले के ऐतिहासिक नगरी राजगीर में पहली बार हॉकी महाकुंभ का आयोजन हो रहा है। एशियन महिला हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2024 में कुल 6 टीम खेल रही है। जिसमें इंडिया की हॉकी टीम ने सभी टीमों को परास्त कर सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली है। सबसे बड़ी बात यह है कि अभी तक इंडियन हॉकी टीम ने राजगीर में हो रहे इस चैंपियंस ट्रॉफी में एक मैच भी नहीं हारी है। जिसको लेकर इंडियन टीम के साथ-साथ नालंदा जिले के समाजसेवियों राजनेताओं और खिलाड़ियों में भी काफी उत्साह है।

सभी ने इंडियन टीम की जीत के लिए भगवान से प्रार्थना कर रहे हैं। नालंदा जिले के खिलाड़ियों ने बताया कि एक दौर वह था जब हमें हम सभी स्थानीय फील्ड में खेल कर राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचे लेकिन आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की देन है। आने वाली पीढ़ी राजगीर अकैडमी में प्रशिक्षण प्राप्त कर कल को भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर सकते हैं। पूरे बिहार एवं नालंदा में काफी उत्साह का माहौल है।आज देर शाम भारत और जापान के बीच सेमीफाइनल मैच खेला जाएगा।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article