पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने भारत जोड़ो यात्रा को लेकर आयोजित कार्यक्रम स्थल की तैयारीयों का लिया जायजा।

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर बक्सर संसदीय क्षेत्र के‌ रामगढ़ विधानसभा के दुर्गावती प्रखंड में जोर शोर से तैयारी चल रही है। जहां एक तरफ डोर टू डोर जाकर लोगों से काफी से काफी संख्या में धनेछा हाई स्कूल के मैदान में 16 फरवरी को 12:00 बजे दिन में उपस्थित होने के लिए अपील किया जा रहा है। तो वहीं दूसरी तरफ पूर्व कृषि मंत्री सह रामगढ़ विधानसभा के विधायक सुधाकर सिंह खुद तैयारीयों का जायजा ले रहे हैं। इसी क्रम में बुधवार को पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह महागठबंधन के कार्यकर्ताओं के साथ छनेछा हाई स्कूल पहुंचे जहां पर तैयारीयों का जायजा लिया। वहीं उन्होंने बताया कि 16 फरवरी को 12: बजे दिन में राहुल गांधी और बिहार सरकार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का भारत जोड़ो यात्रा के तहत दुर्गावती में आगमन होने जा रहा है जिसे लेकर धनेछा हाई स्कूल में एक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिसे लेकर सभी तैयारियां की जा रही है। वहीं श्री सिंह ने लोगों ने अपील किया कि काफी से काफी संख्या में 16 फरवरी को धनेछा हाई स्कूल‌ के मैदान में पहुंचकर अपने नेता के विचारों को सुने और इस कार्यक्रम को सफल बनाएं। इस मौके पर राजद युवा किसान मोर्चा के प्रदेश महासचिव आनंद कुमार सिंह, राजद के दुर्गावती प्रखंड प्रभारी पिंकू सिंह सहित काफी संख्या में महा गठबंधन के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article