पूर्व के विवाद में युवक के साथ मारपीट,1 लाख रुपए और बुलेट छीनने का लगाया आरोप

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

NEWSPR DESK-बिहार थाना इलाके के नकटपुरा गांव में पूर्व के विवाद को लेकर बदमाशों ने बाजार जा रहे एक युवक के साथ मारपीट करते हुए एक लाख रूपया और बुलेट छीन लिया । शोर गुल सुन आस पास के लोग इकट्ठा हुए जिसके बाद सभी बुलेट के साथ वहां से फरार हो गया । जिसके बाद उसे इलाज के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जख्मी मोहिउद्दीनपुर गांव निवासी दिनेश पासवान का पुत्र रवि कुमार है।

जख्मी ने बताया कि घर निर्माण के लिए सीमेंट और छड़ खरीदने के लिए बुलेट से बाजार जा रहा था। इसी बीच पूर्व से घात लगाए 4 युवकों ने उसके साथ मारपीट करते हुए रुपए और बुलेट छीन लिया।बिहार थानाध्यक्ष रमाशंकर सिंह ने बताया कि पूर्व के विवाद को लेकर दोनों पक्ष के बीच मारपीट हुआ है। बुलेट को थाना पर लाया गया है । आवेदन मिलने पर विधि संवत कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article