शादी के मंडप से भागा दूल्हा, पांच साल की मोहब्बत टूटी, गांव में मचा हड़कंप

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भागलपुर वार्ड नंबर 21, डी एन सिंह घाट रोड से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है जहां पांच साल से एक-दूसरे से प्रेम करने वाले जोड़े की शादी से ठीक पहले दूल्हा मंडप से फरार हो गया इस घटना ने गांव में खुशी के माहौल को गहरे सदमे में बदल दिया दीपा नाम की लड़की जो भागलपुर डीएम सिंह रोड की रहने वाली है और सानू कुमार चौसा मधेपुरा का रहने वाला नाम के युवक की मुलाकात 2021 में फेसबुक पर हुई थी। धीरे-धीरे दोनों में प्रेम गहराता गया और दोनों ने साथ जीने-मरने की कसमें खाईं पिछले महीने दोनों ने शादी करने का फैसला लिया और 1 जून 2025 की तारीख तय की गई शादी की सारी तैयारियां पूरी हो चुकी थीं मंडप सज चुका था, गांव वाले खाना खा चुके थे, बैंड-बाजा और टेंट सब कुछ तैयार था लेकिन जब दीपा शादी की रस्मों के लिए पहुंची,तो वहां सानू नदारद था दूल्हा के दोस्त अमित ने आकर पूछा, “सानू कहां है”इस सवाल के बाद लोगों ने सानू को कॉल करना शुरू किया, लेकिन उसका फोन स्विच ऑफ था जब घंटों बाद मोबाइल ऑन हुआ, तो सानू ने दावा किया कि उसकी “किडनैपिंग हो गई थी.

दीपा ने मीडिया से बात करते हुए कहा,“हम पांच सालों से एक-दूसरे से प्रेम करते थे हमने साथ जीने-मरने की कसम खाई थी मुझे विश्वास था कि सानू मुझे अपना बनाएगा, लेकिन शादी के दिन ही वह भाग गया मुझे लगा मैं उसके बिना नहीं रह पाऊंगी, इसलिए शादी का फैसला लिया था इस घटना के बाद गांव में मातम छा गया रिश्तेदार और ग्रामीण स्तब्ध रह गए लोग खाना खा चुके थे, लेकिन मंडप सूना रह गया सुबह करीब 8 बजे दूल्हा सानू कुमार वार्ड नंबर 21 स्थित अपने घर लौटा,तो पूरे गांव ने उसे घेर लिया और सवालों की बौछार कर दी तब जाकर सानू ने कहा,आगे से ऐसी गलती नहीं होगी अब सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि क्या ऐसा लड़का जो शादी के दिन ही भाग जाए, वह भविष्य में दीपा का साथ निभा पाएगा क्या वह जीवनभर उसके साथ ईमानदारी से रहेगा इस मामले को गंभीरता से लेते हुए वार्ड नंबर 21 के पार्षद संजय सिंह और दर्जनों ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि सानू कुमार के माता-पिता को बुलाया जाएगा और बुढ़ानाथ मंदिर में समाज के सामने दोनों की शादी करवाई जाएगी ताकि लड़की की इज्जत और भावनाएं सुरक्षित रह सकें यह घटना न सिर्फ एक प्रेम कहानी के बिखरने की कहानी है, बल्कि यह आज के युवाओं की भावनात्मक गैर-जिम्मेदारी पर भी सवाल खड़ा करती है.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article