प्रेमी जोड़ा पहुंचे थे मंदिर पूजा करने के बहाने मिलने,ग्रामीणों ने दोनो को पकड़ कर करवा दी शादी।

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

मुंगेर मुख्यालय से लगभग 60 किलोमीटर दूर बाबा ऊंचेश्वर नाथ महादेव देवघरा पूजा करने आए प्रेमी युगल को ग्रामीणों ने पकड़कर दोनों की इच्छा से मंदिर में शादी करा दी। जानकारी के अनुसार भलगुडी निवासी शिवचरण पटेल की पुत्री कुमारी भारती का प्रेम प्रसंग 2019 से इटारसी रेलवे में ट्रैक मैन के पद पर कार्यरत भागलपुर जिला अंतर्गत सुल्तानगंज थानाक्षेत्र के मंझली गांव निवासी सुरेश मंडल के पुत्र संपूर्णानंद से चल रहा था। दोनों सोमवार को देवघरा मंदिर पूजा करने पहुंचे। पूज बाद दोनों नोनाजी पंचायत के विकास भवन में बातचीत कर रहे थे। इसी बीच ग्रामीणों ने पकड़ लिया। इसकी सूचना पंचायत के मुखिया सुरेश यादव एवं प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि अजीत कुमार मुन्ना को दी गई। दोनों पहुंचकर प्रेमी युगल से बातकर दोनो की रजामंदी से शादी करा दी गई। इस संबंध में प्रेमी संपूर्णानंद न बताया कि हमदोनों की पहली मुलाकात इटारसी में ही हुई थी। मेरे चचेरे भाई की शादी मेरी प्रेमिका के बहन से हुई है और रिश्ते में वो मेरी साली लगती है। जिसके बाद से वे हमेशा एक दूसरे से मिलने लगे और 2019 में हमदोनों ने एक साथ रहने की कसम खाई थी, जो आज पूरा हुआ। शादी की सूचना घर वाले को दी गई है। साथ ही इस मामले में प्रेमिका कुमारी भारती ने बताया की दोनो एक दूसरे को चाहते है आज वो बहुत ही ज्यादा खुश है । शादी के बाद दोनो प्रेमी जोड़ा काफी खुश दिख रहे थे । इधर इस शादी को देखने आसपास के लोगों की भीड़ लगी रही। प्रखंड क्षेत्र में इस शादी की चर्चा दिनभर होती रही।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article