बंदे भारत ट्रेन की सौगात: रांची-वाराणसी वंदे भारत ट्रेन पहुंची गया, मंत्री और सांसद ने किया स्वागत

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

NEWSPR DESK- Gaya- बिहार के गया में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा आज कई बंदे भारत ट्रेन की सौगात दी गई है। इसी के तहत रांची-वाराणसी वंदे भारत ट्रेन को आज पीएम नरेंद्र मोदी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

 

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

इस दौरान रांची से खुलने के बाद बिहार के गया जंक्शन पर बंदे-भारत ट्रेन पहुंची जहां बिहार के सहकारिता मंत्री डॉ प्रेम कुमार एवं सांसद विजय मांझी के द्वारा ट्रेन का स्वागत किया गया।

 

वहीं कुछ देरी तक रुकने के बाद मंत्री और सांसद ने हरी झंडी दिखाकर आगे के लिए बंदे-भारत ट्रेन को रवाना किया। इस दौरान सैकड़ो यात्री मौजूद रहे। इस दौरान वंदे-भारत ट्रेन के साथ लोग सेल्फी लेते नजर आये। इस दौरान सहकारिता मंत्री डॉ प्रेम कुमार ने कहा कि आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा कई बड़ी योजनाओं का शिलान्यास किया गया है। इसी के तहत रांची-वाराणसी वंदे भारत ट्रेन की भी सौगात दी गई है।

 

आने वाले दिनों में यात्रियों को कम समय में अपने गतव्य की ओर जाने में सहूलियत होगी।. बाईट ड़ा0 प्रेम कुमार सहकारिता मंत्री. बाईट विजय मांझी सांसद गया.

 

रिपोर्ट मनोज कुमार. गया

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article