बिहार को छोटा-मोटा राज्य कहना कांग्रेस की संकीर्ण सोच’ – मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर नितिन नवीन का पलटवार

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

पटना:
बिहार विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के एक बयान ने प्रदेश की राजनीति में हलचल मचा दी है। खड़गे द्वारा बिहार को “छोटा-मोटा राज्य” कहने पर भाजपा और जदयू समेत तमाम राजनीतिक दलों ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इसी कड़ी में बिहार सरकार के मंत्री और भाजपा विधायक नितिन नवीन ने कांग्रेस की सोच पर सीधा हमला बोला है।

नितिन नवीन का तीखा जवाब

पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने कांग्रेस और उसके नेतृत्व पर निशाना साधते हुए कहा:
“कांग्रेस आज भी संकीर्ण मानसिकता से ग्रस्त है। उनके लिए केवल वही राज्य बड़ा होता है जहां सोनिया गांधी और राहुल गांधी का परिवार रहता है। बाकी राज्यों को वह हमेशा छोटे नजरिए से देखती रही है।”
उन्होंने कहा कि खड़गे का यह बयान बिहार की गौरवशाली विरासत और वर्तमान योगदान का अपमान है।

क्या कहा था मल्लिकार्जुन खड़गे ने?

मल्लिकार्जुन खड़गे ने केंद्रीय बजट पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि “बिहार जैसे छोटा-मोटा राज्य को कुछ खास नहीं मिला।”
उनके इस बयान को राजनीतिक गलियारों में अपमानजनक माना जा रहा है। विपक्ष इसे बिहार के इतिहास, संस्कृति और 12 करोड़ की आबादी को नजरअंदाज करने वाला बयान बता रहा है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

एनडीए का कांग्रेस पर हमला

एनडीए नेताओं ने पलटवार करते हुए कहा है कि बिहार वो राज्य है जिसने चाणक्य, बुद्ध, महावीर, आर्यभट्ट, जयप्रकाश नारायण जैसी महान विभूतियों को जन्म दिया। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वह बिहार के संस्कृतिक और राजनीतिक योगदान को जानबूझकर कमतर आंकती है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article