बाप रें खाना बनाने के दौरान सिलेंडर ब्ला/स्ट, मां सहित 3 बच्चे जिंदा ज/ले, दो लोगों की हालत गंभीर

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

NEWSPR DESK- मंगलवार की देर रात किशनगंज जिले के सदर थाना क्षेत्र के पौआखाली गांव के एक घर में खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। हादसे में मां और 3 बच्चों की मौत हुई है। 2 की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसा खाना बनाने के दौरान हुआ। भड़की आग में एक ही परिवार के 6 लोग झुलस गए।

 

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

घायलों को इलाज के लिए पहले किशनगंज और फिर बाद में GMCH पूर्णिया लाया गया। हादसे में मां और उसके तीन छोटे बच्चों की इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि बच्चे के मामा और मौसी का गंभीर हालत में प्राइवेट अस्पताल में इलाज जारी है।

 

मृतकों की पहचान किशनगंज के पौआखाली गांव निवासी मो. अंसार की पत्नी साहिबा 30 के अलावा बच्चों में अनीशा 8, आरुषि 4, अनीश 5 रूप में हुई है। इस दुखद हादसे के बाद से परिजनों में चीख पुकार मची है। पूरे गांव में मातमी सन्नाटा है। मृतका का पति मेरठ में काम करता है। सूचना मिलते ही मेरठ से पूर्णिया के लिए रवाना हो चुके हैं।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article