- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
NEWSPR DESK- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि देश का सबसे पुराना राजनीतिक दल कांग्रेस आजादी के बाद दिशाहीन और आज नेतृत्वविहीन भी हो गया है।
बता दे की उन्होनें कहा की दिशाहीनता का ही दुष्परिणाम है कि कांग्रेस के तमाम नेताओं ने लगातार भारत की सभ्यता व सनातन संस्कृति को कोसने, अपमानित और बदनाम करने के हर प्रयास किए हैं।
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
यूपीए सरकार के समय तत्कालीन केंद्रीय गृह मंत्री ने भगवा आतंकवाद के नाम पर भारत की सनातन संस्कृति को अपमानित व दुनिया के सामने बदनाम करने की कुत्सित चेष्टा की थी। हर व्यक्ति जानता है कि कांग्रेस की नीतियां देश के अंदर नक्सलवाद और आतंकवाद का कारण बनीं। कांग्रेस नेतृत्व उन लोगों के हाथ की कठपुतली बनी हुई थी, जो देश के विभाजन के कारक थे।
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

