बिहार के राजीव भारद्वाज को बड़ी जिम्मेदारी, प्रसार भारती में सदस्य (कार्मिक) नियुक्त

Neha Nanhe
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क : कॉनकोर और Solar Energy Corporation of India में अहम पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके राजीव भारद्वाज को अब नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें प्रसार भारती में सदस्य (कार्मिक) के पद पर नियुक्त किया गया है।

बिहार के लखीसराय जिले के रामपुर गांव के रहने वाले राजीव भारद्वाज ने देश के सार्वजनिक प्रसारण संस्थान प्रसार भारती में सदस्य (कार्मिक) के रूप में अपनी नई जिम्मेदारी संभाल ली है। उनकी इस नियुक्ति से बिहार के लोगों में गर्व और खुशी का माहौल है।

राजीव भारद्वाज इससे पहले भारत सरकार के उपक्रम कंटेनर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (कॉनकोर) में कार्यकारी निदेशक के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। वे अपने लंबे प्रशासनिक अनुभव, अनुशासन और प्रभावी नेतृत्व के लिए जाने जाते हैं।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

अपने पेशेवर जीवन के दौरान उन्होंने लगभग पांच वर्षों तक सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया में निदेशक (कार्मिक) के रूप में भी काम किया। इस अवधि में उन्होंने मानव संसाधन प्रबंधन और संगठनात्मक क्षमता को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

राजीव भारद्वाज का बिहार से गहरा जुड़ाव रहा है। अपनी समर्पित कार्यशैली और अनुशासनप्रिय स्वभाव के कारण उन्होंने हर संस्था में अलग पहचान बनाई। उन्होंने केंद्रीय विद्यालय से मैट्रिक की पढ़ाई पूरी की। उनके पिता इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन में कार्यरत थे।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जीवन में सफलता का रास्ता मेहनत और लगन से होकर गुजरता है। उन्होंने युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि सफलता के लिए कोई शॉर्टकट नहीं होता और सच्ची मेहनत का फल जरूर मिलता है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि बिहार के लोग मेहनती और ईमानदार होते हैं और आज दुनिया भर में अपनी प्रतिभा से पहचान बना रहे हैं।

राजीव भारद्वाज ने अपनी शुरुआती पढ़ाई बेगूसराय से की थी। इसके बाद उन्होंने कॉनकोर में अपने करियर की शुरुआत की और अपनी कार्यकुशलता, अनुशासन तथा नेतृत्व क्षमता के बल पर लगातार आगे बढ़ते हुए कार्यकारी निदेशक के पद तक पहुंचे। उन्होंने भरोसा जताया कि उनका प्रशासनिक अनुभव प्रसार भारती में भी उपयोगी साबित होगा और वे संस्था की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने में योगदान देंगे।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article