बिहार के कैमूर सहित पूरे शाहाबाद जिले में आज झमाझम बारिश, मौसम विभाग का अलर्ट जारी

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

NEWSPR DESK -कैमूर : मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से बिहार मे शनिवार को कैमूर एवं रोहतास सहित कइ जिलों में बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया है। इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गयी है। 7 जिलों में अलर्ट भी जारी किया गया है। लोगों से सचेत रहने की अपील की गयी है। इस दौरान भारी बारिश के साथ वज्रपात और गर्जन भी हो सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार कैमूर और रोहतास, में सामान्य से ज्यादा बारिश की संभावना है। आज के दिन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। ऑरेंज अलर्ट का मतलब है कि इस मौसम में सचेत रहें। घरों से बाहर निकलने में सावधानी बरतें। यह सभी जिलों में सामान्य से ज्यादा बारिश, वज्रपात और तेज आंधी की संभावना है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

इसके अलावे बक्सर, भोजपुर, जिलों में भी बारिश के साथ साथ वज्रपात हो सकती है. मौसम विभाग ने इन जिलों में भी येलो अलर्ट जारी किया है। येलो अलर्ट का अर्थ है कि मौसम से अपडेट रहें। घरों से बाहर निकलने से पहले एक बार मौसम का हाल जरूर जान लें। ताकि किसी भी कठिनाई का सामना न करना पड़े बहुत ज्यादा जरूरत के अनुसार ही घर से बाहर निकले बेवजह घर से बाहर न निकले।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article