बिहार पुलिस की नौकरी लगते ही पति ने पत्नी को जान से मारने की दी धमकी

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

भागलपुर :  जिसने जीवन भर जीने मारने की खाई थी कसम अब वही पति बना पत्नी की जान का दुश्मन।कहते है शादी मे सात फेरे लेते समय पति पत्नी जी जीवन भर साथ निभाने एवं जीवन भर रक्षा करने की कसम ख़ाता है पर आज वही पति पैसे के लोभ मे अपनी पत्नी की जान का दुश्मन बन बैठा है.जी हाँ यह पता मामला भागलपुर के बाखरपुर का है.जहाँ बिहार पुलिस का नौकरी लगते ही पति ने पत्नी को जान से मारने की धमकी देते हुए घर से निकाल देने की धमकी देने लगा.पूरा मामला भागलपुर के सहायक थाना बाखरपुर क्षेत्र अंतर्गत से सामने आया है जहां रंजीत कुमार नामक युवक जिसकी होमगार्ड में नौकरी लगते ही अपनी पत्नी को जान से करने का धमकी देने लगा अब पत्नी प्रशासनिक कार्यालय के चक्कर लगा रही है न्याय की गुहार कर रही है आपको बताते चलें कि सोनम कुमारी का शादी 11 मई 2022 में बाकरपुर थाना क्षेत्र के रंजीत कुमार नामक युवक से हुई थी शादी के कुछ ही दिनों बाद रंजीत के द्वारा सोनम से दहेज का मांग करने लगा नही देने पर घर से निकाल देने वह जान से मारने की धमकी देने लगा जिसके बाद सोनम ने रंजीत को और उसके घर वालों को डेढ़ लाख रुपये अपने पिता से लेकर दिया था दहेज लेने का सिलसिला यूही नही थमा और रंजीत सोनम से पैसों की डिमांड लगातार करने लगा 2 महीने बीत जाने के बाद फिर एक बार रंजीत ने सोनम को ₹500000 अपने पिता से मांगने को कहा जिस पर सोनम के पिता ने इनकार जताया तो रंजीत के द्वारा अपनी पत्नी सोनम पर केरोसिन छिड़क कर जान से मारने का प्रयास किया गया हालांकि सोनम समय रहते वहां से भाग निकली और अपने ननिहाल पहुंच गई जिसके बाद थाना पहुंचकर लिखित आवेदन दी हालांकि अभी तक प्रशासन के द्वारा किसी भी प्रकार की ठोस कार्रवाई नहीं की गई है हालाकि सोनम ने बताया की रंजीत ने दूसरी शादी प्रियंका नमक एक लड़की से कर लिया है जिस पर ऐतराज जताया तो सोनम को जान से मारने का धमकी दिया जा रहा है सोनम अब वरीय पुलिस अधीक्षक पुलिस पदाधिकारी के कार्यालय का चक्कर काट रही है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article