PMCH को विश्वस्तरीय बनाने की कवायद,नीतीश कुमार ने निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (PMCH) के पुनर्विकास और निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नवनिर्मित आपातकालीन भवन (फेज-1) के रेडियोलॉजी विभाग और शिशु विभाग की स्वास्थ्य सुविधाओं का भी जायजा लिया।

मुख्यमंत्री ने रेडियोलॉजी विभाग में विश्वस्तरीय CT स्कैन और MRI मशीनों सहित सभी आवश्यक सुविधाओं का निरीक्षण किया। इसके बाद वे नवनिर्मित आपातकालीन भवन के पांचवे तल पर स्थित शिशु विभाग पहुंचे, जहां उन्होंने NICU (Neonatal Intensive Care Unit) वार्ड, नर्स स्टेशन, स्वच्छ एवं मलिन वस्त्र भंडार आदि का जायजा लिया।

निर्माणाधीन कार्यों की जानकारी देते हुए अधिकारियों ने बताया कि PMCH का विस्तार 5462 बेड की क्षमता के रूप में किया जा रहा है। परियोजना के तहत मरीजों के लिए अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्माण कार्य तेज गति से पूरा किया जाए और गुणवत्ता व सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखा जाए।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

उन्होंने यह भी कहा कि चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ और छात्रों के लिए आवासन की सुविधा भी आधुनिक और सुव्यवस्थित रूप से सुनिश्चित की जाए। मुख्यमंत्री ने यह भी जोर दिया कि मरीजों को किसी भी प्रकार की कठिनाई न हो और उन्हें समय पर अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधा मिल सके।

इसके अलावा मुख्यमंत्री ने जेपी गंगा पथ पर विकसित किए जा रहे पार्क और सौंदर्यीकरण कार्य का भी निरीक्षण किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, स्वास्थ्य विभाग के सचिव लोकेश कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि और डॉ. चन्द्रशेखर सिंह, स्वास्थ्य विभाग के विशेष सचिव हिमांशु शर्मा, जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम., PMCH के अधीक्षक डॉ. राजीव कुमार सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी और चिकित्सक उपस्थित थे।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article