बिहार सरकार लिखे लग्जरी चार पहिया वाहन से 33 पेटी शराब जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

कैमूर,एक लक्जरी वाहन से 33 पेटी शराब को पुलिस ने जप्त किया है। वही इस दौरान पुलिस ने चार पहिया वाहन से एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया। जप्त किए गए वाहन पर बिहार सरकार लिखा गया था। यह घटना कैमूर जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र अंतर्गत बताई जाती है। दुर्गावती थाना क्षेत्र अंतर्गत उत्पाद थाने के पुलिस ने की है। कुल्हड़िया मोड़ पर उत्पाद विभाग के सब इंस्पेक्टर ओमप्रकाश सिंह के नेतृत्व में जांच की जा रही थी। इसी दौरान बिहार सरकार गाड़ी पर लिखा हुआ था और गाड़ी के अंदर शराब पकड़ी गई है।

इस बीच वैशाली जिले के करणपुरा गांव निवासी रामनरेश गुप्ता के बेटे राकेश रोशन को गिरफ्तार कर थाना ले जाया गया। थाने में पुलिस ने शराब मामले में आरोपी के खिलाफ कागजी कार्रवाई की गई। कागजी कार्रवाई करने के बाद पुलिस द्वारा आरोपी का मेडिकल जांच कराया गया और मेडिकल जांच के बाद पुलिस में आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article