सबौर के मसाढू में हो रहे कटाव के बाद कटाव रोधी कार्य हुआ शुरू

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भागलपुर : मसाढू गांव में लगातार कटाव का कहर जारी है ।इस गांव के लगभग दो दर्जन से ज्यादा पक्का मकान कटाव में जमीनदोज हो चुका है। ग्रामीण खुद से अपने बने आशियाना को तोड़कर दूसरे जगह ऊंचे स्थान पर जाने को मजबूर हैं।

ग्रामीण लगातार जिला प्रशासन से मदद की गुहार लगा रहे हैं लेकिन ग्रामीण की सुनने वाला अभी तक कोई नहीं है लगातार कटाव की खबर दिखाए जाने के बाद आज जिला प्रशासन भी हरकत में आया ।भागलपुर जिला अधिकारी डॉक्टर नवल किशोर चौधरी ने कहा कि कटाव रोधी कार्य आरंभ कर दिया गया है जिस किसी ग्रामीण का मकान कटाव के चपेट में आया है उसे उचित मुआवजा दिया जाएगा।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article