अश्लील वीडियो दिखाकर ब्लैकमेल करने और मारपीट करने का शिकायत युवती ने पुलिस मे करवाया दर्ज।

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

मुंगेर में जमालपुर थाना क्षेत्र के एक होटल में युवती को उसका अश्लील वीडियो दिखाकर ब्लैकमेल करने और मारपीट करने को लेकर युवती के शिकायत पर पुलिस द्वारा उसे प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया गया. जिसे जेल भेज दिया गया.

बताया गया कि कासिम बाजार थाना क्षेत्र की स्नातक की छात्रा का एक साल पहले से अपने साथ कोचिंग में पढ़ने वाले श्यामपुर ओपी के बागेश्वरी निवासी संजय कुमार पंडित के पुत्र देवराज के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था. इसी बीच देवराज युवती को लेकर कई बार जमालपुर के एक होटल भी गया. जहां उसके साथ प्यार का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाया और युवती को अश्लील वीडियो बना लिया. जिसके बाद उसने वीडिया दिखाकर युवती को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया और उसे बार-बार मिलने बुलाने लगा. साथ ही युवती से पैसे की मांग भी करता था. जिसे लेकर युवती द्वारा देवराज को लगभग 70 हजार रूपये भी दिया गया. शुक्रवार को भी देवराज ने फोन कर उसे स्टेशन रोड स्थित एक होटल बुलाया. जहां उसने एक लाख रूपये की मांग की. जिसे देने से मना करने पर देवराज ने उसके साथ मारपीट की और उसका वीडियो वायरल करने की धमकी दी. जिसके बाद युवती किसी प्रकार वहां से निकल जमालपुर थाने पहुंची और पुलिस को जानकारी दी. जिसके बाद पुलिस द्वारा युवती के शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुये मुंगेर के कष्टहरणी घाट समीप एक पार्क से युवक को गिरफ्तार कर लिया.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article