बीजेपी ने किया घोषणा पत्र जारी,जेपी नड्डा ने याद दिलाया काम

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भाजपा द्वारा आज घोषणा पत्र जारी कर दिया गया है। घोषणा पत्र का नाम मोदी की गारंटी दिया गया है वही इस मोदी की गारंटी घोषणा पत्र में कई तरह की वादे किए गए हैं और कई मुख्य मुद्दों पर गौर किया गया है।

भाजपा का घोषणा पत्र जारी होने से पहले बीजेपी अध्‍यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी मुख्‍यालय में मौजूद नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. उन्‍होंने कहा, ‘साल 2014 में जब प्रधानमंत्री मोदी संसदीय दल के नेता चुने गए थे, तब उन्होंने कहा था कि हमारी सरकार गरीब, गांव और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को समर्पित है.’ इसी के साथ उन्‍होंने आगे कहा कि उसी को कार्यरूप देते हुए पिछले 10 वर्षों में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने इन सारे आयामों को आगे बढ़ाने का काम किया है. जेपी नड्डा ने बताया कि 60,000 नए गांवों को पक्की सड़कों से जोड़ने का काम किया गया है और बारहमासी सड़कें बनाई गई हैं. हमने कभी नहीं सोचा था कि गांव सशक्त होंगे या ऑप्टिकल फाइबर गांव तक पहुंचेगा, लेकिन आज मुझे खुशी है कि आपके नेतृत्व में 1.2 लाख पंचायतों को ऑप्टिकल फाइबर से जोड़ा गया है और उन्हें इंटरनेट सुविधाओं से भी जोड़ा गया है. भाजपा अध्‍यक्ष ने बताया कि भारत की 25 करोड़ आबादी अब गरीबी रेखा से ऊपर उठ चुकी है. उन्‍होंने IMF की रिपोर्ट का हवाला देते हुए बताया कि अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के अनुसार, भारत में अत्यधिक गरीबी अब 1 प्रतिशत से भी कम हो गई है.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ ही इस मौके पर गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा उपस्थित रहे.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article