Bihar: सीएचसी में अब मिलेंगी विशेषज्ञ सेवाएं, 1080 नेत्र और ईएनटी डॉक्टरों की होगी नियुक्ति

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: पटना, 12 मार्च। राज्य में ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने प्रखंड स्तरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) में नेत्र रोग और कान-नाक-गला (ईएनटी) विशेषज्ञों की नियुक्ति का निर्णय लिया है। इसके लिए कुल 1080 अतिरिक्त पदों का सृजन किया गया है, जिन पर जल्द ही विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति की जाएगी।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य के सभी सीएचसी को धीरे-धीरे स्पेशियलिटी अस्पताल के रूप में विकसित करने की दिशा में यह महत्वपूर्ण पहल की गई है। सरकार के विशेष सचिव द्वारा महालेखाकार को भेजे गए पत्र में बताया गया है कि भारतीय लोक स्वास्थ्य मानक (आईपीएचएस) के अनुसार पहले से ही सीएचसी में जनरल सर्जन, फिजिशियन, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ, शिशु रोग विशेषज्ञ और एनेस्थेटिस्ट जैसे पद सृजित हैं।

अब प्रत्येक सीएचसी में एक-एक नेत्र रोग विशेषज्ञ और एक ईएनटी विशेषज्ञ की तैनाती की जाएगी। इसके तहत राज्य के 534 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के साथ छह अन्य केंद्रों के लिए भी पद सृजित किए गए हैं। इस प्रकार पूरे राज्य में 540 नेत्र रोग विशेषज्ञ और 540 ईएनटी विशेषज्ञ नियुक्त किए जाएंगे।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

इन पदों के सृजन पर सरकार को प्रति वर्ष लगभग 155 करोड़ 6 लाख 89 हजार 920 रुपये का अतिरिक्त व्यय होगा।

स्वास्थ्य विभाग का मानना है कि इस निर्णय से ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार होगा। मरीजों को आंख, कान, नाक और गला से संबंधित बीमारियों के इलाज के लिए जिला मुख्यालय तक नहीं जाना पड़ेगा। इससे न केवल समय और पैसे की बचत होगी, बल्कि स्थानीय स्तर पर ही मरीजों को तत्काल और बेहतर इलाज उपलब्ध हो सकेगा।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article