बी फार्मा के छात्रओं ने प्रिंसिपल के रवैये से परेशान होकर किया विरोध प्रदर्शन इंस्टीट्यूट के मुख्य दरवाजे पर जड़ दिया ताला

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

NEWSPR DESK :नालंदा के रहुई प्रखंड के भागन बिगहा में स्थित गौतम नर्सिंग एंड पारा मेडिकल इंस्टीट्यूट में बी फार्मा के छात्रओं ने प्रिंसिपल के रवैये से परेशान होकर विरोध प्रदर्शन किया और इंस्टीट्यूट के मुख्य दरवाजे पर ताला जड़ दिया। छात्राओं ने आरोप लगाया कि उन्हें स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड के नाम पर नामांकन लिया गया था, लेकिन उन्हें समय पर बोनाफाइड लेटर नहीं दिया गया, जिससे उनकी उम्र 25 वर्ष से अधिक हो गई और उन्हें लोन नहीं मिल पाया।

अब इंस्टीट्यूट प्रशासन उन्हें फीस बकाया होने की वजह से परीक्षा फॉर्म भरने नहीं दे रहा है। छात्राओं ने कहा कि इंस्टीट्यूट प्रशासन ने उनके साथ खिलवाड़ किया है। छात्रों ने कहा कि नियम है कि 25 वर्ष तक के छात्र को लोन दिया जाता है लेकिन इंस्टिट्यूट प्रशासन की लापरवाही से हम छात्रों का उम्र 25 वर्ष से ज्यादा हो चुका है जिसके कारण बहुत से छात्रों का फीस बकाया है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article