बोलेरो और बाइक की भीषण टक्कर में बाइक सवार एक युवक की जहां दर्दनाक मौत।

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

औरंगाबाद में बोलेरो और बाइक की भीषण टक्कर में बाइक सवार एक युवक की जहां दर्दनाक मौत हो गई है। वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं जिसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। घटना अंबा थाना क्षेत्र के धनीबार गाव के समिप कि है जानकारी के अनुसार बताया जाता है कि गाना बीघा गांव से एक बाइक पर सवार होकर तीन लोग हरिहरगंज इलाज करने के लिए जा रहे थे तभी तेज रफ्तार से आ रही बोलेरो ने टक्कर मार दी जिससे की बाइक सवार एक युवक की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई जब कि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे स्थानीय लोगों की मदद से आनन-फानन में इलाज के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल लाया जहां की दोनों युवक जीवन और मौत के बीच जूझ रहे हैं घटना के बाद से परिजनों में कोहराम सी मची हुई है इधर घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में दे दिया है और आगे की कार्रवाई में जुड़ गई है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article