AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गोपालगंज: पोखरे में डूबकर दो मासूम भाई-बहन की दर्दनाक मौ/त, गांव में पसरा मातम

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गोपालगंज जिले के नगर थाना क्षेत्र के कररिया पूरब टोला गांव में मंगलवार शाम एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। गांव निवासी सिपाही लाल प्रसाद के दो नन्हें बच्चे – 7 वर्षीय शिम्पल कुमारी और 5 वर्षीय राजन कुमार – खेलते-खेलते घर से बाहर निकले और पास के पोखरे की ओर चले गए। खेल-खेल में उनका पैर फिसला और दोनों गहरे पानी में समा गए।

बचाने की कोशिश नाकाम

गांव के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और दोनों बच्चों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं। बेहोशी की हालत में बाहर लाए गए भाई-बहन को जीवनदान नहीं मिल सका। इस हादसे को देखकर गांव के लोग स्तब्ध रह गए। परिजनों की चीख-पुकार से पूरा इलाका गूंज उठा।

गांव में सन्नाटा

घटना के बाद पूरे गांव में मातमी सन्नाटा छा गया। जिन गलियों में बच्चों की किलकारियां गूंजती थीं, वहां अब सिर्फ चुप्पी है। शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाने के लिए लोग लगातार उनके घर पहुंच रहे हैं, मगर किसी के पास ऐसा शब्द नहीं है जिससे उनका दर्द कम हो सके।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

प्रशासन का आश्वासन

सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल भेज दिया। एसडीएम अनिल कुमार ने कहा कि घटना की जांच की जा रही है और पीड़ित परिवार को हर संभव सरकारी सहायता और मुआवजा दिया जाएगा।

गांव में गहरा सदमा

दो सगे भाई-बहन की असमय मौत ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है। मासूम बच्चों के अंतिम दर्शन के लिए लोग लगातार परिजनों के घर पहुंच रहे हैं। हर किसी की आंखें नम हैं और पूरा गांव इस हादसे से शोकग्रस्त