पति को पहले गिरफ्तार किया फिर पैसे लेकर छोड़ दिया पत्नी का आरोप,न्याय के लिए पहुंची एसएसपी कार्यालय

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

भागलपुर,हिरासत में लिये गये व्यक्ति को छोड़ने के लिए थानाध्यक्ष के नाम पर कथित दलाल द्वारा पैसे लिये जाने का मामला प्रकाश में आया है। मामला जिले के बुद्धचक थाना क्षेत्र का है। बतादे की बुद्धचक थाना क्षेत्र अंतर्गत एकडारा गांव निवासी मदन साह की पत्नी सुलेखा देवी और उनके बेटे न्याय की गुहार लगाने वरीय पुलिस अधीक्षक आनंद कुमार के कार्यालय पहुंचे थे। मामले को लेकर पीड़िता सिटी एसपी राज को लिखित आवेदन में शिकायत की है। वही साक्क्ष के तौर पर थाना के कथित दलाल बबलू झा को किए गए ऑनलाइन ट्रांजैक्शन का प्रतिलिपि भी सलग्न किया गया है।

वही पीड़िता सुलेखा देवी ने बताया कि बताया कि मंगलवार को देर शाम लगभग 8:00 बजे के आसपास मेरे पति को गिरफ्तार कर लिया गया और ₹100000 का डिमांड भी किया गया. कहां नहीं दोगे तो दानापुर पुलिस को बुलाकर इसको वहां भेज देंगे। सुबह तक मेरे पति को थाना में रखा और कहा कि बेटे के हाथ से ₹100000 भेज दो। पीड़िता ने बताया कि मैंने कहा इतना पैसा कहां से लाऊंगी। उन लोगों ने कहा कि यह सब हम नहीं जानते हैं पैसे लेकर आओ नहीं तो दानापुर फोन करके इसको वहां भेज देंगे। मेने पूछा पति का जुर्म क्या है तो कहा कि दानापुर में उनके विरुद्ध गंभीर केस दर्ज हुआ है.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

वारंट की मांग करने पर किसी प्रकार के कागजात नहीं दिखाया गया। हम लोगों ने किसी तरह ₹20000 का जुगाड़ किया।उसके बाद कथित दलाल बबलू झा को ऑनलाइन ट्रांजैक्शन के माध्यम से ₹20000 ट्रांसफर किया।जिसका मेरे पास साक्ष्य भी मौजूद है. उन्होंने बताया कि कथित दलाल बबलू झा के द्वारा बचे हुए 80 हजार रुपये दिये जाने को लगातार दबाव बनाया जा रहा है. वे लोग पैसे नहीं देने पर उनके पति को जेल भेजने की धमकी भी दे रहे हैं। मेरी मोटरसाइकिल भी रख लिया है मैंने कहा कि हेलमेट का चालान काट दो तो कहा 80000 रुपया ले आओ और अपनी मोटरसाइकिल ले जाओ।हालांकि न्यूज़ पीआर इस खबर की पुस्टि नहीं करता

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article