कंटेनर में लोड किए गए 51 मवेशियों को मोहनिया पुलिस ने किया जब्त, चार पशु तस्कर गिरफ्तार

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

कैमूर:  कंटेनर में लोड किए गए 51 मवेशियों को पुलिस ने जप्त किया। इस दौरान पुलिस ने चार पशु तस्करों को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई कैमूर जिले के मोहनिया थाने की पुलिस ने की है। मोहनिया थाने की पुलिस ने थाना क्षेत्र के अर्रा गांव के समीप पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान के दौरान एक कंटेंनर से 51 मवेशी को बरामद करते हुए चार पशु तस्कर चैनपुर निवासी नईमुद्दीन शाह का पुत्र मोहमद फरीद शाह, स्वर्गीय मोहमद इलाम कुरैशी का पुत्र मोहमद सलीम कुरैशी, मोहमद अशरफ कुरैशी का पुत्र साजिद अनवर एवं पूर्णिया के रहमत नगर निवासी स्वर्गीय इसाक का पुत्र मोहमद असलम को गिरफ्तार कर थाना ले जाया गया थाने में पकड़े गए सभी पशु तस्करों के खिलाफ पुलिस ने पशु तस्करी मामले में कागजी कार्रवाई की। कागजी कार्रवाई करने के बाद पुलिस द्वारा सभी पशु तस्करों का मेडिकल जांच कराया गया। मेडिकल जांच के बाद पुलिस ने सभी पशु तस्करों को न्याय की हिरासत में भेज दिया। वही सभी जब्त मवेशी को जिम्मेनामा पर नुआंव मेला में सौप दिया गया। इसकी जानकारी मोहनिया थाने की पुलिस ने दी।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article