महाराष्ट्र में पीएम मोदी बरसे, कहा 3 करोड़ बहनों को लखपति दीदी बनाऊंगा..

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK- लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण से पहले नरेंद्र मोदी ने आज महाराष्ट्र के माढा में एक जनसभा को संबोधित किया।

बता दे की यहां पर पीएम मोदी ने जमकर कांग्रेस पर निशाना साधा कांग्रेस के 60 साल और बीजेपी सरकार के 10 सालों का जिक्र किया।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

पीएम मोदी ने आगे राज्य में सूखे की परेशानी का जिक्र करते हुए कहा,”15 साल पहले, एक बहुत बड़े नेता यहां चुनाव लड़ने आए थे। तब उन्होंने डूबते सूरज की शपथ लेकर कहा था कि यहां सूखे से प्रभावित क्षेत्रों तक पानी पहुचाएंगे। लेकिन उन्होंने अपना वादा पूरा नहीं किया, अब उन्हें सजा देने का समय आ गया है।”

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा,”विदर्भ हो, मराठवाड़ा हो। बूंद बूंद पानी के लिए तरसाने का ये पाप वर्षों से होता रहा है। कांग्रेस को देश ने 60 साल तक राज करने का मौका दिया। इन 60 वर्षों में दुनिया के अनेक देश पूरी तरह से बदल गए, लेकिन कांग्रेस किसानों के खेत तक पानी नहीं पहुंचा पाई।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article