महिला अंडर-23 टी-20 ट्रॉफी: बारिश ने बिगाड़ा खेल, बिहार-कर्नाटक का मुकाबला बिना गेंद फेंके रद्द

Rashmi Tiwari

NEWS PR डेस्क: महिला अंडर-23 टी-20 ट्रॉफी एलीट में बिहार और कर्नाटक की महिला टीमों के बीच खेला जाने वाला मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया। शनिवार को भिलाई के सेक्टर-10 बीएसपी क्रिकेट स्टेडियम में निर्धारित यह मैच बिना एक भी गेंद फेंके रद्द घोषित कर दिया गया।दोनों टीमों के बीच मुकाबला सुबह 9 बजे से शुरू होना था। लेकिन बारिश के कारण मैदान की स्थिति खेलने के अनुकूल नहीं रही। काफी इंतजार के बावजूद खेल शुरू करने की स्थिति नहीं बन सकी।

बारिश के कारण नहीं हो सका मुकाबला
मैदान गीला होने और खेल के लिए जरूरी परिस्थितियां नहीं बनने के कारण अंपायरों ने मैच रद्द करने का फैसला लिया। इस तरह बिहार और कर्नाटक की टीमों को मैदान पर उतरने का मौका तक नहीं मिला।महिला अंडर-23 टी-20 ट्रॉफी एलीट के इस मुकाबले में न तो बल्लेबाजी देखने को मिली और न ही गेंदबाजी। दोनों टीमों के बीच मुकाबला बिना किसी खेल के समाप्त हो गया। बारिश के कारण मैच रद्द होने से खिलाड़ियों और क्रिकेट प्रेमियों को निराशा हाथ लगी।

Share This Article