कचहरी चौक पर विक्षप्त लड़की ने किया हाई वोल्टेज ड्रामा

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

NEWSPR DESK- भागलपुर के कचहरी चौक पर अचानक से लोग इकट्ठा होने लगे और पता करने में लग गए कि आखिर माजरा क्या माजरा यह था कि एक विक्षप्त लड़की टोटो पर सवार होकर रो रही थी और जब वहां पर इकट्ठा लोग उस लड़की से कुछ बात करने की कोशिश कर रहे थे तो लड़की और तेज रोने लगती थी।

 

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

दरअसल यह लड़की अपने घर जीरो माइल थाना क्षेत्र के ज्योति विहार कॉलोनी से निकलकर भागलपुर रेलवे स्टेशन के पास पहुंच गई और वहां पर एक टोटो ड्राइवर को बोली हमें जाना है उसके बाद टोटो ड्राइवर उस लड़की को अपने टोटो पर बैठा लिया उसके बाद लड़की बता नहीं पा रही थी कि आखिर जाना कहां है।

 

 

इसके बाद टोटो ड्राइवर सड़क पर मुस्तैद पुलिस जवान से बात किया तो पुलिस जवान ने भी टोटो ड्राइवर को किसी तरह का कोई मदद नहीं किया अंत में टोटो ड्राइवर उस लड़की को कचहरी चौक के पास लाया तो वहां पर मौजूद भीड़ ने उस लड़की से बात करने का कोशिश किया तो लड़की कुछ नहीं बता पा रही थी।

 

 

 

अंत में किसी तरह लड़की अपना पता बताई तो वहां पर मौजूद लोग ने आसपास के लोगों से संपर्क करने का प्रयास किया तो किसी तरह उसके परिवार वालों का पता लगा फिर उसके परिवार वालों तक जानकारी भी पहुंचा उसके बाद लड़की के परिवार वाले वहां पर आए और लड़की को अपने साथ लेकर चले गए इस पूरे मामले पर एक बड़ी सवाल खड़ी हो रही है कि आखिर इस तरह युवती का सड़क पर मौजूद पुलिस जवानों ने मदद क्यों नहीं किया।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article