बिहार में पुलिस अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के एसपी और डीएसपी बदले

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: पटना, 18 मार्च 2026: बिहार सरकार के गृह विभाग (आरक्षी शाखा) ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए भारतीय पुलिस सेवा (IPS) और बिहार पुलिस सेवा के कई अधिकारियों का स्थानांतरण किया है। जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न जिलों और इकाइयों में पदस्थापना में बदलाव किया गया है।

जारी आदेश के मुताबिक, आईपीएस अधिकारी अजय कुमार पांडेय को निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, पटना से स्थानांतरित कर पुलिस उप-महानिरीक्षक (DIG), मद्य निषेध एवं एएनटीएफ, बिहार बनाया गया है।

प्रेरणा कुमारी को नवगछिया की पुलिस अधीक्षक (SP) से हटाकर लखीसराय की एसपी नियुक्त किया गया है। वहीं, राजेश कुमार को मद्य निषेध एवं राज्य उत्पाद नियंत्रण ब्यूरो से स्थानांतरित कर नवगछिया का एसपी बनाया गया है। इसके साथ ही अवधेश दीक्षित को लखीसराय से हटाकर बिहार पुलिस मुख्यालय, पटना में एसपी (कार्मिक-1) के पद पर पदस्थापित किया गया है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

वहीं, राम कृष्ण को पुलिस उपाधीक्षक (साइबर क्राइम), कटिहार से स्थानांतरित कर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO)-1, बाढ़ (पटना) बनाया गया है औ आनंद कुमार सिंह को बाढ़ SDPO-1 से स्थानांतरित कर पुलिस उपाधीक्षक, उच्च न्यायालय सुरक्षा, पटना में पदस्थापित किया गया है। इसके अलावा, विनोद राम, जो उच्च न्यायालय सुरक्षा में तैनात थे, उन्हें अगले आदेश तक बिहार पुलिस मुख्यालय, पटना में योगदान देने का निर्देश दिया गया है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article