मुंगेर में बेटे की काली करतूत ,पैसे ना देने पर पिता को गोली मार कर हत्या करने की कोशिश….

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK- बिहार के मुंगेर से दिलदहलाने वाली घटना सामने आई है। जहां एक कलयुगी पुत्र ने अपने पिता पर जानलेवा हमला किया है। इस घटना में आरोपी के पिता बाल-बाल बच गए  हैं। वहीं पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस इस मामले में पूरी जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार जमालपुर थाना क्षेत्र के फुलका निवासी राजेश कुमार यादव का 34 वर्षीय पुत्र आदित्य राज उर्फ देवव्रत मध्य प्रदेश में पुलिस की नौकरी करता था। जहां से वह नौकरी छोड़कर घर आ गया। वहीं नौकरी छोड़ने को लेकर अक्सर उसके और उसके पिता के बीच झगड़ा होता रहता था। वहीं मामले को लेकर पिता राजेश कुमार यादव द्वारा दिये गये अपने आवेदन में कहा गया है कि नौकरी छोड़ने के बाद उसका पुत्र उससे आये दिन पैसे की मांग करता था।

वहीं पैसा देने से मना करने पर मारपीट भी करता था। बुधवार को भी उसके पुत्र आदित्य राज उर्फ देवव्रत ने उससे पैसे की मांग की। जिसे देने से मना करने पर वह गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट करने लगा। इसी बीच उसने घर में रखे उसके लाइसेंसी दोनाली बंदूक से उसपर दो फायरिंग कर दी। गनीमत यह रही कि निशाना चूकने के कारण वह बाल-बाल बच गये। वहीं आसपास के लोगों के आने पर आदित्य राज उर्फ देवव्रत दोनाली लेकर फरार हो गया।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

वहीं राजेश यादव ने अपने पुत्र आदित्य राज उर्फ देवव्रत पर जान से मारने की जानबूझकर  गोली चलाने को लेकर मामला दर्ज कराया गया है। डीएसपी राजेश कुमार ने बताया कि पिता के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है। वहीं आरोपी पुत्र को कासिम बाजार थाना क्षेत्र के नवटोलिया से गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसके पास से दोनाली बंदूक, चार जिंदा कारतूस और दो खोखा बरामद किया गया है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article