मुकेश सहनी के पिता हत्या कांड में आया नया मोड़, क्राइम सीन पर मिला तीन खाली गिलास

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

दरभंगा – विकासशील इंसान पार्टी के सुप्रीमो मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की तेजधार हथियार से हत्या मामले में नया मोड़ आया है। मिथिला प्रक्षेत्र के डीआईजी बाबुराम मौके पर पहुंचकर क्राइम सीन का ज्यादा लिया। तथा उन्होंने दावा करते हुए कहा है कि पुलिस मामले के उद्भेदन बहुत करीब पहुँच चुकी है। उन्होंने कहा कि क्राइम सीन के पास से तीन ग्लास बरामद किए गए गए है। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों से पूछ ताछ की जा रही है। वही उन्होंने कहा कि अगले छह से आठ घण्टे के अंदर मामले का उद्भेदन कर लिया जाएगा।

दरअसल, वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की हत्या हाई प्रोफाइल होने के कारण दरभंगा के डीआईजी, जिलाधिकारी, वरीय पुलिस अधीक्षक सहित जिला के तमाम आलाधिकारी मौके पर पहुंचकर मामले की गुत्थी सुलझाने में लगे हुए हैं। वही मामले को गंभीरता से लेते हुए मौके पर डॉग स्कॉयड और एफएसएल की टीम पहुंचकर जांच में जुट गई है। वही पुलिस जीतन सहनी के घर मे काम करने वाले दो लोगो खाना बनाने वाला तथा दूध वाले को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

बताते चले कि घटना की जानकारी रात में किन्ही को नही मिली। मृतक जीतन सहनी प्रतिदिन सुबह में भजन सुना करते थे। जिसकी आवाज आस पास के लोगों को भी मिला करता था। लेकिन आज सुबह जब भजन की आवाज आस पड़ोस के लोगो ने नही सुनी तो उन्हें संदेह हुआ। इसके बाद पड़ोस के लोगों ने खिड़की से कमरे के अंदर झांका तो देखा तो उनका शव पड़ा हुआ है। जिसके बाद यह बात पूरे इलाके में आग की तरफ फैल गई और इस घटना की सूचना स्थानीय प्रशासन को दी।

 

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article