बिहार में पर्यावरण दिवस पर व्यापक वृक्षारोपण: जीविका दीदियों और बच्चों की भागीदारी…

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर महात्मा गाँधी नरेगा एवं जल-जीवन-हरियाली अभियान के अंतर्गत राज्य के सभी ग्राम पंचायतों में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्वत:-स्फूर्त जन भागीदारी ने इस अभियान को और भी खास बना दिया। कार्यक्रम में जीविका दीदीयों ने भी बढ़-चढ़ कर भाग लिया। राज्य के ग्रामीण इलाकों में मनरेगा एवं जल-जीवन-हरियाली अभियान के अंतर्गत वृहद् पैमाने पर पौधे रोपे गए।

इस अभियान की खास बात ये रही कि इसमें बच्चे भी बढ़-चढ़ कर भाग लेते हुए दिखे।आयुक्त मनरेगा-सह-मिशन निदेशक जल-जीवन-हरियाली मिशन-सह अपर मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जीविका श्रीमती अभिलाषा कुमारी शर्मा ने पटना जिले के मनेर प्रखंड स्थित सराय ग्राम पंचायत में जीविका दीदीयों एवं स्कूली बच्चों के संग पौधा रोपण किया। विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कहा कि पेड़ों से हमें जीवनी शक्ति मिलती है, हम सब का यह कर्तव्य है कि वृक्षारोपण के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण हेतु सदा तत्पर रहें। इस अवसर पर राज्य के विभिन्न ग्राम पंचायतों में अमृत सरोवर स्थलों पर मनरेगा अंतर्गत ‘एक पेड़ माँ के नाम’ के तहत भी वृक्षारोपण किए गए। वृक्षारोपण कार्यक्रम में सभी जिलों में जिला पदाधिकारी, उप-विकास आयुक्त, अन्य विशिष्ट व्यक्तियों सहित अधिकारियों एवं कर्मी बढ़-चढ़ कर शामिल हुए।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article