- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
नालंदा- बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज अपने पैतृक जिला नालंदा में रोड शो कर चुनावी अभियान की शुरुआत कर दी है हालांकि नालंदा जिला में अंतिम चरण 1 जून को मतदान होना है,वैसे मे फिलहाल नामांकन भी नहीं हुआ है।
यह पहला मौका है जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को खुद नालंदा में रोड शो कर रहे है । वही अस्थावां विधानसभा के जदयू विधायक डॉक्टर जितेंद्र कुमार की गैर मौजूदगी भी चर्चा का विषय बना रहा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का निश्चय रथ देविसराय चौक पहुंचते ही एनडीए कार्यकर्ताओ ने जोरदार स्वागत पुष्प वर्षा कर किया।सीएम के आगवन को लेकर सांसद कौशेलंद्र कुमार बीजेपी जिलाध्यक्ष ई रवि शंकर प्रसाद लोजपा जिलाध्यक्ष सत्येंद्र मुकुट आरएलएम जिलाध्यक्ष सोनू कुशवाहा समेत तमाम एनडीए घटक दल के नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

